Tuesday, 17 January 2012

कहीं बर्फ का कहर ,कहीं बदलो से घिरा आसमान



भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सुबह 8.30 बजे तक 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। दृश्यता 400 मीटर व आ‌र्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह कोहरा छाया रहा और सर्द हवाएं बहती रहीं। न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री ऊपर 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.5 व अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिनभर कोहरे की चादर में लिपटी रहेगी। शाम के समय कोहरा घना हो जाएगा। अधिकारी ने कहा, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तरी क्षेत्र में घने कोहरे के कारण मंगलवार को रेल सेवाएं प्रभावित हुई। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 27 ट्रेन देरी से चल रहीं हैं और 39 को रद्द कर दिया गया।
 उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मौसम में सुधार होने तक यह स्थिति बनी रहेगी। वहीं रेलवे ने कोहरे के मद्देनजर 14 ट्रेनों को आंशिकरूप से रद्द कर दिया है।पिछले कुछ सप्ताह के दौरान हुए भारी हिमपात के बाद अब हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम हिमस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।
 इसे देखते हुए कुल्लू, चंबा, लाहौल स्पीति जिले के कुछ इलाकों के लोगों को इस दौरान हिमस्खलन के खतरे वाली जगहों पर न जाने की सलाह दी गई है।रक्षा मंत्रालय से जारी एक संदेश के मुताबिक 16 जनवरी शाम पांच बजे से 17 जनवरी शाम पाच बजे तक यह खतरा बना हुआ है।
वहीं उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित उत्तार प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में लगातार दूसरे दिन बादल छाए होने से वहां सर्द हवाओं ने ठिठुरन पैदा कर दी।
पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम साफ था और धूप खिल रही थी, लेकिन सोमवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और लखनऊ सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से सर्दी बढ़ गई। दिनभर बादल छाए रहे।
 हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़ा है। मंगलवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।मंगलवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। सर्द हवाएं चलने से लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं|

No comments:

Post a Comment