Friday, 20 January 2012
लारा दत्ता और महेश भूपति के घर आई प्रिंसेज
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस लारा दत्ता और महेश भूपति के घर भी नन्ही पारी आ गई है। महेश भूपति ने यह गुड न्यूज ट्विटर पर दी। उन्होंने ट्वीट लिखा लड़की है। लारा दत्ता आई लव यू...। 33 वर्षीय लारा पिछले हफ्ते अपने घर में बच्चे का वेलकम करने की तैयारी कर रही थी लारा ने कहा कि मेरे पैरंट्स यहां आ गए हैं। हम बेहद एक्साइटेड हैं।और खुशी हो रही है कि 2012 की शुरुआत इतनी बेहतर रही। दोनों के दोस्तों ने भी अपनी शुभकामनाएं भेजीं। नील नितिन मुकेश ने ट्वीट किया कि महेश भूपति और लारा को मेरी तरफ से बधाई। उनके घर बेटी आई है। बिपाशा बसु ने कहा कि लारा और महेश को बेबी गर्ल के आने पर बधाई। ऐक्टर राहुल बोस, नेहा धूपिया, सोफी चौधरी ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment