Monday, 16 January 2012

पूनम पाण्डेय ने उड़ाया बाबा रामदेव का मजाक

 माडल औऱ हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडेय ने बाबा रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह भी बाबा का मजाक बनाने में नहीं चूकी। हालांकि यह बिल्कुल ठीक नहीं  है। पूनम ने ट्विट किया कि हो सकता है कि स्याही फेंकने वाले ने बाबा की बाईं आंख में खराबी को गलत तरीके से ले लिया हो। हो सकता है कि उसने यह समझा हो कि बाबा उसे आंख मार रहे हैं और उसने उनके ऊपर स्याही फेंक दी।  पूनम स्याही फंकने वाले के अंदर यह भाव जगा होगा कि ‘बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला’ और उसने काली स्याही उनके ऊपर फेंक दी। यह ट्विट करने से पहले पूनम ने अपने प्रशंसकों से स्याही वाली घटना के बारे में सच्चाई बताने का आग्रह किया था।

 पूनम ने कहा कि बाबा के लिए यह काला दिन। गौरतलब है कि पूनम पांडे इससे पहले भी विवादास्पद ट्विट कर चुकी हैं। विदेशी दौरों पर टीम इंडिया की हार पर पूनम पांडे ने ट्विट किया था कि इंडियन प्लेयर भारतीय पतियों की तरह वफादार हैं। पूनम पांडे उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने टीम इंडिया के विश्वकप जीतने की सूरत में न्यूड होने की घोषणा की थी।

No comments:

Post a Comment