आलोचनाओं से घिरे भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने साफ किया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर कोई फैसला नहीं किया है लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनका कैरियर निश्चित रूप से अंतिम पड़ाव में है.आधुनिक क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक द्रविड़ ने आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर हुई श्रृंखला में 24.25 के औसत से केवल 194 रन बनाये जिसमें भारत को 0-4 से हार का मुंह देखना पड़ा. यह विदेशी सरजमीं पर भारत की लगातार दूसरी वाइटवाश शिकस्त है, इससे पहले उन्हें इंग्लैंड से इसी अंतर से पराजय मिली थी. इससे मीडिया में उनकी संन्यास की बातें चलने लगी थी.द्रविड़ ने कहा, ‘मैं निश्चित रूप से शुरुआत नहीं कर रहा हूं, यह मेरे कैरियर का अंतिम पड़ाव है, इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन मैंने कोई फैसला नहीं किया है और अभी ऐसा कोई फैसला करने की जरूरत नहीं है. हम अभी अगले सात महीने तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे तो इसलिये देखते हैं कि क्या होता है.’द्रविड़ वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने आस्ट्रेलियाई मीडिया से कहा, ‘करियर के इस दौर में हमेशा एक बार में सिर्फ एक ही श्रृंखला पर ध्यान लगाना चाहिए और ज्यादा दूर की बात नहीं सोचनी चाहिए. इसलिये हम देखेंगे कि क्या होता है.’भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंची थी लेकिन इंग्लैंड में मिली करारी शिकस्त से इस स्थान को झटका लगा और अब आस्ट्रेलिया में इस प्रदर्शन से हालात और खराब हो गये हैं. आस्ट्रेलिया ने भारत को 298 रन से शिकस्त देकर यहां एडिलेड ओवल में चार मैचों की श्रृंखला में वाइटवाश किया.द्रविड़ ने कहा, ‘हमने पिछली दो श्रृंखलाओं में विदेशी सरजमीं पर इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन मुझे उम्मीद है कि कुछ युवा खिलाड़ी सामने आयेंगे, इसमें थोड़ा समय लग सकता है लेकिन हम मजबूत आधार तैयार करेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘भारत को मजबूत टेस्ट खेलने वाली टीम बनने की जरूरत है, क्रिकेट खेलने वाले ज्यादा देश नहीं है और अगर भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में प्रतिस्पर्धी है तो इससे काफी फर्क पड़ेगा. हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरू
Sunday, 29 January 2012
Saturday, 28 January 2012
मणिपुर में 76 प्रतिशत मतदान ;हिंसा में 7 मरे ।
माणिपुर विधानसभा के चुनाव में शनिबार लोगो ने लगभग छाह्तर प्रतिशत मतदान किया।मतदान केन्द्रों पर कड़ी निगरानी के साथ वोट डलवाए गए। मतदान के समय हिंसक घटनाओं में एक अर्धसैनिक बल के जवान और एक संदिग्ध नागा उग्रवादी सहित लगभग सात लोगों की मौत हो गई। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए मतदान से 15 महिला सहित 279 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में बंद हो गया। राज्य में लगभग सतरा लाख आठ हजार मतदाता थे ।
पिछले एक सप्ताह के दौरान श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों और उग्रवादी खतरों के बावजूद लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमालराज्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान 2,357 मतदान केंद्रों पर हुआ, जिनमें से 875 केंद्र अति संवेदनशील थे। लवमकुंगा ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी ऐहतियात बरते गए। उन्होंने कहा कि फर्जी मतदान या अन्य किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर वीडियो कैमरे लगाए गए।
मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और उनकी पत्नी लनधोनी देवी ने सुबह लगभग 7.30 बजे खंगबोक विधानसभा क्षेत्र में थौबल अफोकपाम लोवर प्राइमरी स्कूल में मतदान किया। लनधोनी देवी खंगबोक सीट से मौजूदा विधायक हैं। मुख्यमंत्री ने वोट डालने के बाद कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस लगभग 44 से45 सीटें हासिल करेगी। लेकिन कम से कम 34 से 35 सीटें तो हम हर हाल में जीत रहे हैं। करने घरों से निकले और वे मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध खड़े रहे।
Friday, 27 January 2012
भाजपा का वादा मुफ्त लैपटॉप ,और गाय
मुख्तार अब्बास नकवी ,उमा भारती, सूर्य प्रताप शाही और कलराज मिश्र ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
अगर यू पी में बीजेपी की सरकर आई तो पिछड़े वर्ग के 27 फीसदी आरक्षण के तहत मुस्लिमों को दिए गए 4.5 फीसदी के आरक्षण को खत्म करेगी। पार्टी की प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता में आई तो हम राम मंदिर के निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर भव्य मंदिर का निर्माण करेंगे। घोषणापत्र में अयोध्या में राम मंदिर के बारे में भी एक पैराग्राफ में जिक्र किया गया है।
प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने वादा किया है कि अगर 'बीजेपी सत्ता में आई तो जैविक खाद के उपयोग को बढ़ाया जाएगा। । गन्ना उत्पादन के लिए नए प्रकार के बीज तीन साल के अंदर उपयोग में लाए जाएंगे। 1 फीसदी ब्याज पर किसानों को कर्ज देंगे। नई कृषि नीति बनाई जाएगी। किसानों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। किसानों को मुफ्त सिंचाई की सुविधा दी जाएगी।
बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों के लिए चिकित्सा कार्ड बनेंगे। गरीब वर्ग के लोग किसी भी चिकित्सालय में मुफ्त इलाज करा सकेंगे।गरीबों को दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल देने का भी वादा है। वृद्धावस्था समेत कई पेंशनों की रकम को बढ़ाया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को एक गाय दी जाएगी। एक हजार पर टैबलेट, छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जाएगी। गरीब छात्रों को लैपटॉप मुफ्त दिया जाएगा। पांच हजार की कीमत पर छात्रों को लैपटॉप।
पार्टी के मुताबिक हूजी और सिमी जैसे संगठनों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। सत्ता में आने पर बीजेपी ई-गवर्नेंस में हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ावा देगी। वहीं, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता की नब्ज पकड़ने की कोशिश में पार्टी ने ऐलान किया है कि सशक्त लोकायुक्त कानून बनाकर मुख्यमंत्री को इसके दायरे में लाया जाएगा।'बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई का भी वादा किया है।
भाजपा पार्टी ने मायावती के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए आयोग गठित करने का वादा भी किया है। 1.5 लाख शिक्षा मित्रों को स्थायी करने का वादा भी किया गया है। साथ ही शिक्षकों की नौकरी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।राज्य में बड़ी तादाद में मौजूद बेरोजगारों के हितों का ध्यान रखते हुए पार्टी ने पांच साल में एक करोड़ नौकरियां देने का वादा भी किया है।
Tuesday, 24 January 2012
आतंकिओं के निशाने पर सात शहर
Monday, 23 January 2012
माहिलाओं के हाथों मे थाने की कमान
निरंतर हो रहे महिला उत्पीडन को लेकर विहार ने माहिलाओं की समस्याओं एवं महिला से संबंधित आपराधिक मामलों को देखने के लिए नालंदा जिला में पहले महिला थाने का उद्घाटन किया गया. यह थाना पूरी तरह से महिलाओं द्वारा ही संचालित किया जाएगा.सेवा यात्रा कार्यक्रम के दौरान अपने गृह जिले पहुंचे नीतीश कुमार ने राज्य के पहले महिला थाने का शुभारंभ किया. इस थाने का संचालन महिला पदाधिकारी ही करेंगी और समस्याओं का समाधान करेंगी.इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला मुख्यालय में शुरू हुए इस थाने में महिला पदाधिकारी ही महिलाओं की बात सुनेंगी और उनका समाधान करेंगी. इस थाने में महिला के खिलाफ अत्याचार, पारिवारिक विवाद और अन्य संबंधित मामलों का समाधान होगा.उन्होंने कहा कि महिला पदाधिकारी इस थाने में परामर्श भी उपलब्ध कराएंगी. इस प्रकार की सुविधा से वैवाहिक रिश्तों में आयी अड़चनों को दूर करने में सहायता मिलेगी.नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में इसी प्रकार के 39 महिला पुलिस थाने और खोले जाएंगे. राज्य के पहले महिला थाने की अध्यक्ष सब इंस्पेक्टर अंजू कुमारी को नियुक्त किया गया है. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र राणा ने कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों को बिहारशरीफ महिला पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया जाएगा.इस पूरे प्रकरण से माहिलाओं पर आई समस्याओ से उन्हें कुछ हद तक निजात मिल जाएगी ।
Friday, 20 January 2012
न्यूनतम तापमान से रहेगी ठिठुरन!
नई दिल्ली। विशेषज्ञों की मानें तो मौसम बदलने का इंतजार कर रहे लोगों को इसके लिए होली तक इंतजार करना पड़ सकता है तथा पूरे मार्च सर्दी से राहत मिलना मुश्किल ही है। आम तौर पर माना जाता है कि मकर संक्रांति के बाद ठंड का असर कम होने लगता है, लेकिन इस वर्ष ठंड का कहर उसके बाद भी न सिर्फ जारी है बल्कि रोज तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।
मौसम विज्ञानी कड़ाके की ठंड के लिए ला-नीना जिम्मेदार बता रहे हैं। स्पेनिश भाषा में ला-नीना का अर्थ होता है लड़की। लेकिन मौसम विज्ञान के परिपेक्ष्य में जब दक्षिण प्रशांत महासागर में समुद्र का तापमान तीन से पांच डिग्री तक घट जाता है तो इसे ला-नीना इफेक्ट कहते हैं। और ला-नीना का ही कमाल है कि इस वर्ष जनवरी के तीसरे हफ्ते में भी पूरा उत्तार भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी हो रही है, जिसमें निकट भविष्य में कमी आने के आसार नहीं हैं। दक्षिण भारत में भी ठंड ने 120 वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। महाबलेश्वर की झील जम गई है तथा आंध्र प्रदेश में ठंड से कुछ लोगों के मरने की भी सूचना है।कड़ाके की सर्दी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों को भीषण कोहरे का सामना करना पड़ सकता है ।
लारा दत्ता और महेश भूपति के घर आई प्रिंसेज
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस लारा दत्ता और महेश भूपति के घर भी नन्ही पारी आ गई है। महेश भूपति ने यह गुड न्यूज ट्विटर पर दी। उन्होंने ट्वीट लिखा लड़की है। लारा दत्ता आई लव यू...। 33 वर्षीय लारा पिछले हफ्ते अपने घर में बच्चे का वेलकम करने की तैयारी कर रही थी लारा ने कहा कि मेरे पैरंट्स यहां आ गए हैं। हम बेहद एक्साइटेड हैं।और खुशी हो रही है कि 2012 की शुरुआत इतनी बेहतर रही। दोनों के दोस्तों ने भी अपनी शुभकामनाएं भेजीं। नील नितिन मुकेश ने ट्वीट किया कि महेश भूपति और लारा को मेरी तरफ से बधाई। उनके घर बेटी आई है। बिपाशा बसु ने कहा कि लारा और महेश को बेबी गर्ल के आने पर बधाई। ऐक्टर राहुल बोस, नेहा धूपिया, सोफी चौधरी ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं।
Thursday, 19 January 2012
बुंदेलखंड के चक्कर में अमेठी न भूल जाना
आज जो राहुल गाँधी ने कहा है की कोई बुंदेलखंड का दर्द नहीं जानता में जानता हु, इस में कितनी सचाई है ये तो पता नहीं पर राहुल जी क्या अपने क्षेत्र का हल जानते है वहा की भी जनता भी रोजी रोटी के लिए सडको पर उतर आई है दो दिन पहले उनकी बहिन के सामने वहा की जनता ने अपना दुखड़ा रोया है
आज राहुल गाँधी ने कहा मतदाताओं से सुश्री उमा भारती जैसी नेताओं से सावधान रहने को भी कहा। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बुंदेलखंड का दर्द उनसे ज्यादा कोई नहीं जानता। इस इलाके के लोग जब सूखे और कर्ज से परेशान थे तब उनका हाल जानने किसी राजनीतिक दल का नेता नहीं आया।
मुलायम सिंह यादव और मायावती केवल आपने अपने घर पर ही बैठ कर बुंदेलखंड का रोना रोते रहे यहाँ देखने कोई नहीं आया और अब मध्य प्रदेश से उमा भारती आई है इनको भी चुनाव के समय बुंदेलखंड की याद आ रही है चुनाव से पहले कहा थी |
इन को तो खुद मध्य प्रदेश निकला गया है अब उत्तर प्रदेश को देख ने आई है उमा भारती बुन्देलखण्ड का रोना तो रो रही है लेकिन कभी यहाँ आकर नहीं झाका , उन्होंने दावा किया कि इलाके के लोगों का दर्द जानने वह ही यहां आये। बुंदेलखंड की बदहाली को देखने के बाद ही उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से विशेष पैकेज के बारे में बात की।
किसानों को मिले ट्रैक्टर मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के परिवार वाले ले गये और गरीब लोगों को बीमार बकरियां दे दी गयीं।
उन्होंने कहा कि कागजों पर कुएं खोदे गये और उसकी रकम सरकार के मंत्री और अधिकारी खा गये। यदि इसकी जांच नहीं होती तो गरीबों के लिये दिये गये पैसे के घोटाले का पता भी नहीं चलता।
श्री गांधी ने कहा कि वह यहां राजनीति करने या सिर्फ वोट मांगने नहीं आये हैं। राज्य के विकास के लिये वे चिंतित हैं | पर राहुल गाँधी ने पेपर या न्यूज़ देखने का शायद समय नहीं मिल रहा है इस तरह से उमा भारती को यहाँ लाया गया है और उन्होंने ने बुंदेलखंड को आकर नहीं देखा तो राहुल जी आप के संसदीय क्षेत्र में भी आप का विरोध हो रहा है लोग वहा भी रोज़ी रोटी के लिए तरस रहे है एसा न हो की बुंदेलखंड के चक्कर में अमेठी को भूल जाओ।
बीएसएफ के आठ जवानों को किया निलम्बित
नयी दिल्ली में हुए इस हादसे में एक युवक को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में सीमा सुरक्षा बल कर दिया गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहना है , "बीएसएफ ने घटना में शामिल जवानों को तुरंत निलम्बित कर दिया। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।"
सरकार की ओर से यह बयान कई टेलीविजन चैनल पर दिखाए गए पांच मिनट के वीडियो के बाद आया है। बताया जा चूका है , कि बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जिस युवक को पीटा, वह बांग्लादेशी नागरिक है।
सानिया मिर्जा और एलेना ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुची
मेलबर्न। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का इस आयोजन में उनका अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन है सानिया और रूस की एलेना वेस्नीना की जोड़ी वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में पहुच गई है। सानिया और वेस्नीना ने गुरुवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में ग्रीस की एलेनी डानीलिडोउ और रूस की एलेक्जेंड्रा पानोवा की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-0, 6-2 से पराजित किया \ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दिन सानिया को बुल्गारिया की स्वेताना पिरोनकोवा ने सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया था
अगले दौर में सानिया और वेस्नीना का सामना चेक गणराज्य की इवा बिर्नेरोवा और इटली की अल्बर्टा ब्रियांती की जोड़ी से होगी। इस जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की स्टेफानी बेंगसन और टायरा काल्डरवुड को 6-4, 6-4 से हराया। सानिया एकल मुकाबलों में पहले ही हार चुकी हैं।
इन दोनों ने 2010 में यहां खिताब जीता था। बुधवार को भारत को पुरुष युगल मुकाबलों में जीत मिली थी। भूपति और रोहन बोपन्ना तथा एक अन्य भारतीय दिग्गज लिएंडर पेस और राडेक स्टेपानेक की जोड़ी पहले दौर का मुकाबला जीतने में सफल रही थी सानिया वर्ष 2008 में तीसरे दौर तक पहुंची थीं, जो इस आयोजन में उनका अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन है। सानिया मिश्रित युगल वर्ग में भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं, जहां उनके जोड़ीदार दिग्गज महेश भूपति हैं
।कोहरे ने लगायी रेल और एयर ट्राफिक पर रोक ,पारा 5 डिग्री से कम
कम विजिबिलिटी की वजह से हवाई और रेल यातायात बाधित हो गया। राजधानी में तापमान भी 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। आज का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री कम और बुधवार के 5.6 डिग्री न्यूनतम तापमान से कम है। बुधवार का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है राजधानी गुरुवार को दूसरे दिन भी कोहरे की चादर में लिपटी रही, जिससे सुबह विज़िबिलिटी घट कर 50 मीटर से भी कम रह गई।
उत्तर भारत में कोहरे के कारण कई ट्रेनें देर से चल रही हैं। राजधानी में नए साल में पहली बार कल सुबह कोहरा छाया था। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कल भी सुबह कोहरा छाये रहने का और तापमान चार से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान जताया है
उत्तर भारत में कोहरे के कारण कई ट्रेनें देर से चल रही हैं। राजधानी में नए साल में पहली बार कल सुबह कोहरा छाया था। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कल भी सुबह कोहरा छाये रहने का और तापमान चार से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान जताया है
आज सुबह घना कोहरा होने की वजह से करीब दस उड़ानों में देरी हुई क्योंकि कोहरे के कारण विजिबिलिटी घट कर 50 मीटर से भी कम रह गई थी। कोहरा सुबह करीब दस बजे छंटा।
Wednesday, 18 January 2012
उत्तर भारत में फिर ठंड का कहर
लगातार पहाड़ों पे हो रही बर्फ बारी का असर दिखने लगा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी सर्दी ने अपना कहर दिखाना शुरू करदिया है।आज प्रदेश के कई जिलों का तापमान गिरकर 8 डिग्री के करीव पहुँच गया।जिससे आमआदमी के साथ साथ फसलों को भी भारी नुकसानहुआ है। मौसम बिभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक इस कपकपाती ठंड का कहर जारी रहेगा । पूरे प्रदेश में अबतक करीव 143 लोगों कि मौत हो चुकी है ।
गुजरात के लोकायुक्त आर ए मेहता का कहना है ............
कांग्रेसी परचम कितना लहरा पायेगा
यह कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने बुंदेलखंड की नब्ज टटोली है और उसके बाद ही 30 अप्रैल 2011 को बांदा के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुंदेलियों को यह बताने की कोशिश किया कि राहुल गांधी की बदौलत ही बुंदेलखंड पैकेज स्वीकृत किया गया है और उन्होंने यहां के बुंदेलियों का दर्द समझा। जनसभाओं के माध्यम से राहुल गांधी जनता को यह संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस ने तो बुंदेलखंड की खुशहाली के लिए अरबों का पैकेज दिया। प्रदेश सरकार ने इस पैसे का जमकर दुरुपयोग किया। ये कहा जा रहा है जनसभाओं के माध्यम से राहुल गांधी बुंदेलखंड पैकेज के वार से बसपा को घेरेंगे और यह बतायेंगे कि बुंदेलखंड पैकेज की धनराशि पर बसपा ने किस प्रकार लूट मार की|
Tuesday, 17 January 2012
9 करोड़ का अफसर
मध्यप्रदेश में करोड़पति सरकारी कारिंदों के भंडाफोड़ का सिलसिला जारी है। पुलिस के लोकायुक्त दस्ते ने श्रम कल्याण मंडल के एक निरीक्षक के ठिकाने पर मंगलवार को छापा मारा और उसकी बेहिसाब संपत्ति का खुलासा किया। इस संपत्ति का मौजूदा बाजार मूल्य करीब नौ करोड़ रुपये आंका जा रहा है। लोकायुक्त पुलिस के सूत्रों ने बताया कि श्रम कल्याण मंडल में बतौर निरीक्षक पदस्थ बजेन्द्र शर्मा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार से बेहिसाब दौलत बनाने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर पराग नगर में उसके घर पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और श्योपुर जिलों में सरकारी अफसर की बेहिसाब संपत्ति का बड़े पैमाने पर पता चला। इसमें पांच मकान, दो भूखंड, तीन एकड़ कृषि भूमि, एक महंगी कार और करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात शामिल हैं।सूत्रों ने बताया कि छापे में पता चला कि मजदूरों के कल्याण से जुड़े विभाग में पदस्थ शर्मा ने अपने घर में ऐशो आराम का तमाम साजो सामान जुटा रखा था, जिसकी कीमत करीब साढ़े चौदह लाख रुपये है। उसके घर से 61 हजार रुपये की नकदी भी मिली है। सूत्रों ने बताया कि सरकारी अफसर ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की पॉलिसियों में करीब 12 लाख रुपये का निवेश किया है, जबकि उसके बैंक खातों में कम से कम चार लाख रुपये जमा हैं।सूत्रों ने बताया कि शर्मा कोई साढ़े तीन करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति का मालिक है, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य करीब नौ करोड़ रुपये है। यह संपत्ति उसकी आय के ज्ञात जरियों के लिहाज से कहीं ज्यादा है। उन्होंने बताया कि शर्मा करीब 15 साल पहले सरकारी सेवा में आया था और उसकी मौजूदा मासिक पगार 16,000 रुपये है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।सूत्रों ने बताया कि शर्मा के दफ्तर की तलाशी ली जा रही है। उसकी संपत्ति की विस्तृत जांच के लिये लोकायुक्त पुलिस की एक टीम भोपाल भी भेजी गयी है। वह इंदौर से पहले भोपाल, उज्जैन और देवास में पदस्थ रह चुका है।कहीं बर्फ का कहर ,कहीं बदलो से घिरा आसमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सुबह 8.30 बजे तक 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। दृश्यता 400 मीटर व आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह कोहरा छाया रहा और सर्द हवाएं बहती रहीं। न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री ऊपर 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.5 व अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिनभर कोहरे की चादर में लिपटी रहेगी। शाम के समय कोहरा घना हो जाएगा। अधिकारी ने कहा, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
उत्तरी क्षेत्र में घने कोहरे के कारण मंगलवार को रेल सेवाएं प्रभावित हुई। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 27 ट्रेन देरी से चल रहीं हैं और 39 को रद्द कर दिया गया।
उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मौसम में सुधार होने तक यह स्थिति बनी रहेगी। वहीं रेलवे ने कोहरे के मद्देनजर 14 ट्रेनों को आंशिकरूप से रद्द कर दिया है।पिछले कुछ सप्ताह के दौरान हुए भारी हिमपात के बाद अब हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम हिमस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।
इसे देखते हुए कुल्लू, चंबा, लाहौल स्पीति जिले के कुछ इलाकों के लोगों को इस दौरान हिमस्खलन के खतरे वाली जगहों पर न जाने की सलाह दी गई है।रक्षा मंत्रालय से जारी एक संदेश के मुताबिक 16 जनवरी शाम पांच बजे से 17 जनवरी शाम पाच बजे तक यह खतरा बना हुआ है।वहीं उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित उत्तार प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में लगातार दूसरे दिन बादल छाए होने से वहां सर्द हवाओं ने ठिठुरन पैदा कर दी।
पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम साफ था और धूप खिल रही थी, लेकिन सोमवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और लखनऊ सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से सर्दी बढ़ गई। दिनभर बादल छाए रहे।
हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़ा है। मंगलवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।मंगलवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। सर्द हवाएं चलने से लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं|
सलमान ने टाला जयपुर का दौरा ,मुसलमानों के विरोध के बाद
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का हिस्सा बनने से पहले ही विवादों में आए लेखक सलमान रुश्दी का यहां 20 जनवरी को आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। 'सैटनिक वर्सेज' नाम की विवादास्पद और भारत में प्रतिबंधित किताब लिखने वाले रुश्दी जयपुर में अंग्रेजी की बदलती तस्वीर पर चर्चा करने वाले थे|
डीएससी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजक संजॉय राय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 20 जनवरी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के अन्य कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है
बताया जा रहा है कि राजस्थान सरकार के दबाव में ही जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजकों ने रुश्दी की प्रस्तावित यात्रा रद्द की है।
गौरतलब है कि सलमान रुश्दी के भारत आने को लेकर कई मुस्लिम संगठन विरोध कर रहे थे। कई राजनीतिक दल भी इन संगठनों का समर्थन कर रहे थे। जयपुर में भी भारी विरोध चल रहा था। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री से भी मंगलवार को मिले। सूत्रों के हवाले से आई खबरों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने गहलोत से कहा है कि कानूनी तौर पर सरकार रुश्दी को भारत आने से नहीं रोका जा सकता है। मंत्रालय ने गहलोत से कहा है कि अगर रुश्दी राजस्थान जाते हैं तो सरकार उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराए।
फेस्टिवल इंग्लिश-एंगलिश-हिंगलिश विषय पर होने वाले सेशन में रुश्दी रीता कोठारी, पत्रकार तरुण तेजपाल के साथ रूबरू होने वाले थे। इसके अलावा एक अन्य सेशन मिड नाइट चाइल्ड में उन्हें हरी कुंजरू के साथ बातचीत करनी थी।
तीसरा सेशन शहर और सपना था जिसमें उनके साथ अमन सेठ, मीनल बघेल और उदय प्रकाश चर्चा करने वाले थे। आयोजकों का कहना है कि रुश्दी को लेकर विरोध करना ठीक नहीं। सबकी अपनी भावनाएं हैं, जिनकी वे कद्र करते हैं, लेकिन वे भी उनकी कद्र करें जो साहित्य के लिए जीवन समर्पित कर रहे हैं।
Monday, 16 January 2012
कांग्रेस के ऊपर कालिख
देश की जनता ने फैसला लेना शुरू करदिया है . अब सोनिया की बारी सोनिया गांधी के पोस्टर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने कालिख पोत दी. शुरू में कहा जा रहा था कि बाबा रामदेव के समर्थकों ने ऐसा किया है लेकिन बाबा रामदेव के प्रवक्ता ने इसका खंडन किया. इस बीच भगत सिंह क्रांति दल ने इस घटने की जिम्मेदारी ले ली है.कालिख पोतने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी व्यक्ति ने खुद को भगत सिंह क्रांति सेना का सदस्य बताया है. आरोपी ने बाबा रामदेव के समर्थक होने से इनकार किया है.इस बीच कांग्रेस के तमाम दिग्गज कांग्रेस मुख्यालय पर जुटने लगे हैं. कांग्रेस नेता हनुमंत राव ने कहा है कि इस घटना के पीछे बीजेपी एवं संघ का हाथ है. हालांकि संघ एवं बीजेपी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बाबा रामदेव की तस्वीर को लिए कुछ लोगों ने हंगामा किया और सोनिया गांधी के पोस्टर पर कालिख पोत दी. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और रामदेव समर्थकों में झड़प भी हुई जिसमें तथाकथित रामदेव समर्थकों की पिटाई भी हुई.तथाकथित रामदेव समर्थकों ने दिल्ली के 24 अकबर रोड पर स्थिति कांग्रेस मुख्यालय में लगे सोनिया गांधी के पोस्टर पर कालिख भी पोत दी. बाबा रामदेव ने इस मामले को पूरी साजिश करार देते हुए कहा है कि उनके जिन्होंने भी यह काम किया है वो उनके समर्थक नहीं हैं.बाबा रामदेव के प्रवक्ता ने बताया कि यह पूरी तरह एक साजिश है. घटना के बाद कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. बाद में इस घटना की जिम्मेदारी भगत सिंह क्रांति सेना ने ली है.गौरतलब है कि शनिवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एक शख्स ने बाबा रामदेव के चहरे पर स्याही फेंक दी थी जिसके बाद वहां मौजूद रामदेव समर्थेकों ने उस शख्स की पिटाई कर दी थी.उस घटना के बाद कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था कि योगगुरु रामदेव पर काली स्याही फेंके जाने की घटना आरएसएस की साजिश थी और इस हमले को अंजाम देने वाला व्यक्ति कांग्रेस विरोधी है तथा उसके भाजपा से संबंध हैं.वहीं जांच में पता चला था कि बाबा रामदेव पर स्याही फेंकने वाले शख्स कामरान के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे. आशंका यह भी जताई गई कि वह किसी साजिश का मोहरा भी हो सकता है. बाबा रामदेव ने भी परोक्ष रूप से कांग्रेस की तरफ ही उंगली उठाई
पूनम पाण्डेय ने उड़ाया बाबा रामदेव का मजाक
माडल औऱ हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडेय ने बाबा रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह भी बाबा का मजाक बनाने में नहीं चूकी। हालांकि यह बिल्कुल ठीक नहीं है। पूनम ने ट्विट किया कि हो सकता है कि स्याही फेंकने वाले ने बाबा की बाईं आंख में खराबी को गलत तरीके से ले लिया हो। हो सकता है कि उसने यह समझा हो कि बाबा उसे आंख मार रहे हैं और उसने उनके ऊपर स्याही फेंक दी। पूनम स्याही फंकने वाले के अंदर यह भाव जगा होगा कि ‘बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला’ और उसने काली स्याही उनके ऊपर फेंक दी। यह ट्विट करने से पहले पूनम ने अपने प्रशंसकों से स्याही वाली घटना के बारे में सच्चाई बताने का आग्रह किया था।
पूनम ने कहा कि बाबा के लिए यह काला दिन। गौरतलब है कि पूनम पांडे इससे पहले भी विवादास्पद ट्विट कर चुकी हैं। विदेशी दौरों पर टीम इंडिया की हार पर पूनम पांडे ने ट्विट किया था कि इंडियन प्लेयर भारतीय पतियों की तरह वफादार हैं। पूनम पांडे उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने टीम इंडिया के विश्वकप जीतने की सूरत में न्यूड होने की घोषणा की थी।
Sunday, 15 January 2012
उत्तर प्रदेश ;दूसरे चरण में 59 सीटों की अधिसूचना जारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के दूसरे चरण में आगामी 11 फरवरी को 59 सीटों पर होने वाले चुनाव की अधिसूचना आज जारी कर दी गई। राज्यपाल बी एल जोशी के आदेश पर अधिसूचना जारी हुई। पहले यह तीसरा चरण था लेकिन निर्वाचन आयोग ने बारावफात के कारण चार फरवरी को पहले चरण के चुनाव को अंतिम सातवें चरण में आगामी तीन मार्च को कर दिया है।
दूसरे चरण के चुनावी क्षेत्रों में परिसीमन के बाद 19 नई सीटें सामने आई हैं जबकि 22 पुरानी सीटों का अस्तित्व खत्म हो गया है। दूसरे चरण में आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर और वाराणसी मंडल में चुनाव होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने आज कहा कि दूसरे चरण के लिये प्रत्याशी 23 जनवरी तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने का काम आज से शुरू हो गया है।
नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी और 27 जनवरी को नाम वापस लिए जाएंगे। तीसरे चरण में 56 सीटों पर चुनाव के लिये अधिसूचना 21 जनवरी को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि चौथे चरण की अधिसूचना 25 जनवरी को जारी होगी और इसमें 56 सीटों पर चुनाव होगा।
पांचवें चरण में 49 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना 28 जनवरी को, छठे चरण में 28 फरवरी को 68 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना दो फरवरी को और अंतिम सातवें चरण में तीन मार्च को साठ सीटों पर चुनाव की अधिसूचना छह फरवरी को जारी होगी।
दूसरे चरण में एक करोड़ 90 लाख मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए बीस हजार बीस मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान के लिये 22 हजार 222 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
दूसरे चरण में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, विधानसभा के अध्यक्ष सुखदेव राजभर (बीजेपी) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी (सपा) के वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी पी के राय पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर अयूब और माफिया से राजनितिज्ञ बने मुख्तार अंसारी के भाग्य का फैसला होगा।
विधानसभा के लिए 2007 में हुए चुनाव में इन सीटों में बीएसपी ने 30, सपा ने 21, बीजेपी ने सात, कांग्रेस ने दो और निर्दलीय ने दो सीटें जीती थीं।
दूसरे चरण में मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा (सु), फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज (सु), पनियारा, कैंपियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर सदर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवां, खजनी, चौरीचौरा, बांसगांव (सु), खड्डा, पडरौना, तम्कुही रोड, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा, रामकोला (सु), रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी, सलेमपुर (सु), बरहज, अतरौलिया, गोपालपुर, सगडी, मुबारकपुर, निजामाबाद, आजमगढ़, फूलपुर पवई, दीदारगंज (सु), मेहनगर (सु), घोसी, मुहमदाबाद, गोहना (सु), मऊ, बेलथरारोड (सु), रसडा, सिकन्दरपुर, फेफना, बलिया शहर, बांसडीह, बैरिया, जखनिया (सु), सैदपुर (सु), गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद, मोहमदाबाद और जमानियां सीट के लिये अधिसूचना जारी की गई।
वनडे में सचिन और जहीर की वापसी ,इशांत और प्रज्ञान बहार
वनडे टीम में 2011 विश्वकप के बाद सचिन तेंदुलकर और जहीर खान की वापसी हुई है वहीं इरफान पठान को बरकरार रखा गया है। त्रिकोणीय श्रृंखला में श्रीलंका की टीम शामिल होगी।ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बीच बीसीसीआई ने वहां खेले जाने वाले दो टी-20 मुकाबलों और त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए रविवार को 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय शतक लगाने वाले मनोज तिवारी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, दो वर्ष बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान पठान पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है।अंतर्राष्ट्रीय टी-20 और एकदिवसीय मुकाबलों के लिए हरभजन सिंह और युवराज सिंह को टीम में जगह नहीं मिली है जबकि मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को टीम में शामिल कर लिया गया है। स्पिन गेंदबाज के रूप में टीम में रविचंद्रन अश्विन के साथ राहुल शर्मा को जगह दी गई है।ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बीच बीसीसीआई ने वहां खेले जाने वाले दो टी-20 मुकाबलों और त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए रविवार को 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। वनडे टीम में 2011 विश्वकप के बाद सचिन तेंदुलकर और जहीर खान की वापसी हुई है वहीं इरफान पठान को बरकरार रखा गया है। त्रिकोणीय श्रृंखला में श्रीलंका की टीम शामिल होगी।
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गम्भीर, सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, विराट कोहली, रोहित शर्मा, मनोज तिवारी, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), जहीर खान, उमेश यादव, इरफान पठान, आर. विनय कुमार और प्रवीण कुमार।
सुखराम की जमानत, 7 अगस्त तक जारी रहेगी
पूर्व टेलीकॉम मंत्री सुखराम की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टाल दी है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने 7 अगस्त तक सुखराम की अग्रिम जमानत को बढ़ा दिया है|
गौरतलब है कि सुखराम के साथ ही पूर्व नौकरशाह रुनु घोष और हैदराबाद के व्यापारी पी रामा राव की जामानत याचिका पर भी कोर्ट आज अपना फैसला दे सकती है। घोष और राव भी सुखराम के साथ इस मामले में आरोपी हैं और इन दोनों की भी अग्रिम जमानत की मियाद आज खत्म हो रही है।
कोर्ट ने 9 जनवरी को इन तीनों को अग्रिम जमानत दी थी। सुखराम जनवरी 1993 से मई 1996 तक तत्कालीन नरसिम्मा राव सरकार में टेलीकॉम मंत्री थे।
गौरतलब है कि सुखराम के साथ ही पूर्व नौकरशाह रुनु घोष और हैदराबाद के व्यापारी पी रामा राव की जामानत याचिका पर भी कोर्ट आज अपना फैसला दे सकती है। घोष और राव भी सुखराम के साथ इस मामले में आरोपी हैं और इन दोनों की भी अग्रिम जमानत की मियाद आज खत्म हो रही है।
कोर्ट ने 9 जनवरी को इन तीनों को अग्रिम जमानत दी थी। सुखराम जनवरी 1993 से मई 1996 तक तत्कालीन नरसिम्मा राव सरकार में टेलीकॉम मंत्री थे।
वनडे व टी-20 के लिए टीम इंडिया का चयन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज और टी-20 के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है. मुख्य चयनकर्ता के. श्रीकांत ने टीम में चुने गए खिलाडि़यों के नामों की सूची जारी की.टीम में एक ओर अनुभवी खिलाडि़यों को पहले की तरह शामिल किया गया है, दूसरी ओर युवा खिलाडि़यों का भी खास ध्यान रखा गया है. टीम में इरफान पठान की लंबे समय बाद वापसी हुई है.वनडे सीरीज के लिए चुने गए खिलाडि़यों के नाम इस प्रकार हैं:
महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, पार्थिव पटेल, जहीर खान, प्रवीण कुमार, आर. विनय कुमार, मनोज तिवारी, इरफान पठान, आर. अश्विन, उमेश यादव.
टेस्ट में पिटने के बाद टीम इंडिया वनडे में क्या कमाल कर पाती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.और ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया को हराना बाकई बड़ी बात होगी|
Saturday, 14 January 2012
दिग्ग्विजय सिंह बने ज्योत्षी
दिग्विजय सिंह अब ज्योत्षी बन गए है जिस प्रकार ज्योत्षी हाथ देख कर चेहरा देख कर जीवन में होने वाली घटनाओ के बारे में बता देते है इसी प्रकार अब दिग्ग्विजय सिंह बतायेगे वीडियो देख कर की किस व्यक्ति की क्या मंशा रहती है है किसी भी हमले में वह किस पार्टी का सपोटर है और किस का विरोधी तभी तो दिग्ग्विजय सिंह जी किसी भी बात का एक दम जवाब दे देते है शायद यह की अब वह भविष्य वाणी भी करने लग जायेगे |
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि योगगुरु रामदेव पर काली स्याही फेंके जाने की घटना आरएसएस की साजिश थी और इस हमले को अंजाम देने वाला व्यक्ति कांग्रेस विरोधी है तथा उसके भाजपा से संबंध हैं.
दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मैंने बाबा रामदेव पर स्याही फेंकने वाले व्यक्ति को वीडियो में देखा और ऐसा लगता है कि इसके पीछे राजनीति है. यह एक सोची समझी साजिश लगती है. ‘रियल काज’ एनजीओ चलाने वाले कामरान सिद्दिकी ने यह किया.’
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘वह (कामरान) बहुत पहले से कांग्रेस के विरोधी हैं और चुनाव में हमारे उम्मीदवार परवेज हाशमी का विरोध किया था. उनके एनजीओ को राजग के शासन काल में सरकारी विभागों से कितने का कोष मिला, इसकी जांच की जानी चाहिए.’
चेन्नई से प्राप्त खबर के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रामदेव पर हमले की निंदा की है. आडवाणी ने इस घटना में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की.
आडवाणी ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की सरकार ने पहचान कर ली है और उचित कार्रवाई की जाएगी.’अडवाणी ने ये बात कहकर बड़ी है सरलता से दिग्ग्विजय सिंह जी बात का जवाब दे दिया है
खबरनामा: अल्पसंख्यक आरक्षण पर रोक लगा दे केंद्र सरकार ; चु...
खबरनामा: अल्पसंख्यक आरक्षण पर रोक लगा दे केंद्र सरकार ; चु...: चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है की अल्पसंख्यआरक्षण को देने के फ़ैसले पर फ़िलहाल रोक लगा दे ...
खबरनामा: अल्पसंख्यक आरक्षण पर रोक लगा दे केंद्र सरकार ; चु...
खबरनामा: अल्पसंख्यक आरक्षण पर रोक लगा दे केंद्र सरकार ; चु...: चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है की अल्पसंख्यआरक्षण को देने के फ़ैसले पर फ़िलहाल रोक लगा दे ...
बाबा रामदेव के चेहरे पर फेंकी काली स्याही
शनिवार को राजधानी में योग गुरु बाबा रामदेव के चेहरे पर उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने काली स्याही फेंकी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा ने काले धन के मुद्दे को उठाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के बाद जैसे बाबा रामदेव जाने के लिए उठे वहां पत्रकारों के बीच मौजूद एक व्यक्ति ने उनपर स्याही फेंकी। इसके बाद वहां मौजदू इस घटना से नाराज बाबा के समर्थकों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जल्द ही उस युवक को अपनी हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है।
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उस व्यक्ति का मकसद क्या था। घटना के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से वह डरने वाले नहीं और न ही इससे उनके चरित्र पर कोई असर पड़ेगा।
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उस व्यक्ति का मकसद क्या था। घटना के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से वह डरने वाले नहीं और न ही इससे उनके चरित्र पर कोई असर पड़ेगा।
कामरान सिद्दिकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी
कामरान सिद्दिकी वह इन्सान है जिसने बाबा रामदेव के उपर काली स्याही डाली .शनिवार की सुबह जामिया नगर थाने में पुलिस वालों से यह कहकर गया था कि वह बाबा रामदेव से बटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल पूछेगा। पुलिस ने कामरान सिद्दिकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने और हमला करने से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है।बाबा ने कहा कि अभी शुरुआती तौर पर यह साजिश नज़र आ रही है। बाबा रामदेव ने कांग्रेस पर इशारे-इशारे में निशाना साधते हुए कहा, 'अल्पसंख्यक समाज के एक व्यक्ति को तैयार कर एक भगवाधारी पर स्याही फिंकवाई गई है। सांप्रदायिक दंगे करवाने की साजिश है। मेरे कार्यकर्ता भी अल्पसंख्यक हैं। इस समाज से मेरा कोई वैमनस्य नहीं है। अगर अल्पसंख्यक समुदाय को बटला हाउस पर किसी से आपत्ति हो सकती है, तो वह खुद गृहमंत्री ही हैं। उन्होंने इस मुठभेड़ को सही ठहराया है। मेरा बटला हाउस से क्या लेना देना है?' उन्होंने कहा, 'मेरे ऊपर स्याही फेंकने वाले शख्स को यह कैसे पता चला कि मैं बटला हाउस पर बोलूंगा। वह तो स्याही वगैरह लेकर पूरी तैयारी से आया था। इसलिए मुझे इसमें साजिश लग रही है।' बाबा रामदेव ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। क्या इस घटना से उन पर असर पड़ेगा? इस सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा कि इस घटना से उनके आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। शनिवार को एक शख्स ने योग गुरु बाबा रामदेव के मुंह पर काली स्याही फेंक कर उनकी तौहीन की। बाबा एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। कांफ्रेंस खत्म होने के बाद जैसे ही वह मंच छोड़ने के लिए तैयार हुए कि एक युवक ने उनके ऊपर काली स्याही फेंक दी। इसके बाद बाबा के समर्थकों ने उसे दबोच लिया और उसकी जम कर पिटाई कर दी। पुलिस की मौजूदगी में भी समर्थक उसे पीटते रहे। थोड़ी देर बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। स्याही फेंकने वाले युवक ने संसद मार्ग थाने की पुलिस को अपना नाम कामरान सिद्दिकी बताया है। कामरान का कहना है कि वह ओखला का रहने वाला है और रियल कॉज नाम का एक एनजीओ चलाता है। कामरान के बारे में बताया जा रहा है कि वह जामिया नगर इलाके की स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहा है और वह पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी में भी है। पुलिस ने जानकारी दी है कि कामरान से पूछताछ चल रही है और इसके बाद ही उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने यह जानकारी भी दी है कि कामरान की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है।कामरान सिद्दिकी के भाई मोहम्मद यूनुस सिद्दिकी के मुताबिक उनका भाई बाबा रामदेव को भ्रष्ट मानता है। यूनुस ने इस बारे में बताया, 'मेरे भाई ने कहा कि बाबा रामेदव एक भ्रष्ट व्यक्ति है। रामदेव के समर्थकों ने उसकी नाक तोड़ दी है।' कामरान सुरक्षाकर्मी के रूप में कांस्टीट्यूशन क्लब में हो रहे बाबा के प्रेस कांफ्रेंस में आया था। उसका गुस्सा किस बात को लेकर था, यह पता नहीं चल सका है। रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने कहा कि स्याही फेंकने वाले शख्स के हाथ में वायरलेस सेट था। उसके पास एसिड की बोतल भी मिली है। वह खुद को विशेष सुरक्षा अधिकारी बताकर संवाददाता सम्मेलन में आया था। उन्होंने बताया कि वह शख्स किसी नेता का नाम ले रहा था और अल्पसंख्यक समुदाय का बताया जाता है। घटना के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि जालिम जुल्म करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने काला धन मांगा था, लेकिन काली स्याही मिली। उन्होंने कहा कि जिनका जीवन देश के लोगों की भलाई के लिए है, उस पर काली स्याही फेंक देने से उसके चरित्र पर कोई असर नहीं होता। बाबा ने कहा कि वह पूरी प्रामाणिकता, दृढ़ता के साथ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। बाबा ने कहा कि उन्होंने आखिर ऐसा क्या किया है जो उनके साथ इस तरह का सुलूक हो। बाबा ने पत्रकारों से कहा कि जो भी सच होगा, सामने आ जाएगा। इससे पहले पत्रकार सम्मेलन में बाबा ने कहा कि वह एक बार फिर भारत स्वाभिमान यात्रा करने जा रहे हैं। वह उन पांच राज्यों का दौरा करेंगे जहां अभी विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में सभाएं कर लोगों को विदेश में जमा काले धन के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सभा करने की इजाजत नहीं मिली तो चुनाव लड़ रही सभी प्रमुख पार्टियों के बड़े नेताओं से मिल कर पूछेंगे कि वो विदेश में जमा भारतीयों का काला धन वापस लाने के लिए क्या करने वाले हैं। बाबा रामदेव ने काला धन को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करने की मांग दोहराते हुए कहा कि चुनाव के वक्त राजनीतिक दलों को जनता के सवालों का जवाब देना ही होता है। लिहाजा वह काले धन के मसले पर सभी उम्मीदवारों की राय जानेंगे। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम के लिए उन्होंने प्रशासन से अनुमति मांगी है।
Thursday, 12 January 2012
फेसबुक और गूगल पड़े असमंजस में
Wednesday, 11 January 2012
राकेश रोशन की आने वाली फिल्म क्रिश २ के लिए ऋतिक रोशन मेहनत कर रहे हैं।
अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी नई फिल्म 'अग्निपथ' के प्रचार में बहुत व्यस्त हैं लेकिन साथ ही वह 'क्रिश 2' की शूटिंग के लिए खुद को फिट बनाने के लिए भी मेहनत कर रहे हैं। ऋतिक के पिता राकेश रोशन इस फिल्म का निर्माण करेंगे। अड़तीस साल के ऋतिक ने मंगलवार को कहा, "मुझे अपने शरीर को सही आकार में लाने की आवश्यकता है क्योंकि 29 जनवरी से लगातार एक के बाद एक 80 दिनों तक एक्शन दृश्य फिल्माए जाने हैं। इसलिए मुझे अब पहले से बेहतर आकार में होना है। आप सभी मेरे लिए व मेरे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।"'क्रिश 2' 2006 में आई फिल्म 'क्रिश' की अगली कड़ी है। 'क्रिश' का निर्माण व निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। कहो न प्यार है से अभिनय की शुरुआत करने वाले ऋतिक कहते हैं, "कहानी बहुत अच्छी है इसलिए मैं बहुत खुश हूं। पापा शुरुआती शूटिंग को लेकर बहुत खुश हैं क्योंक वह बहुत अच्छी रही। यह थोड़ा मुश्किल था लेकिन सब ठीक से हो गया।" ऋतिक अभिनीत 'अग्निपथ' 26 जनवरी को प्रदर्शित होगी। 'क्रिश 2' के 2012 के अंत में प्रदर्शित होने की उम्मीद है। इसमें ऋतिक के अलावा प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबेराय, कंगना रानाउत व रिया सेन अभिनय कर रहे हैं।
अल्पसंख्यक आरक्षण पर रोक लगा दे केंद्र सरकार ; चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है की अल्पसंख्यआरक्षण को देने के फ़ैसले पर फ़िलहाल रोक लगा दे और कह है की जब तक पाँच राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, सरकार इस फ़ैसले पर रोक लगाए बही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत कई विपक्षी पार्टियों ने चुनावi से ठीक पहले केंद्र सरकार के इस फ़ैसले पर आपत्ति जताई थी अपने बयान में आयोग ने कहा, "आयोग के ध्यान में ये बात लाई गई है कि अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण की घोषणा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और आयोग को इस पर रोक लगानी चाहिए."
आयोग ने कहा है कि इस मुद्दे पर विचार करते समय उसने इस बात को ध्यान में रखा है कि केंद्र सरकार ने ये फ़ैसला 22 दिसंबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने के दो दिन पहले किया था
चुनाव आयोग ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय को निर्देश दिया है कि 22 दिसंबर 2011 के सरकारी आदेश पत्र को पाँच राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में प्रभावी न माना जाए, जब तक कि इन राज्यों में चुनावी प्रक्रिया नहीं पूरी हो जाती.
केंद्र सरकार के इस फ़ैसले पर कई राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि चुनाव तारीख़ों की घोषणा से कुछ दिन पहले की गई ये घोषणा मत्दातायोको प्रभाबित करेगी |और इस का पूरा लाभ बी एस पीको मिलेगा
Subscribe to:
Posts (Atom)














