बलरामपुर। सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव व जिला सचिव मुहम्मद जावेद हसन सहित 40 लोगों के विरुद्ध मंगलवार रात आदर्श आचार संहिता उल्लघंन का मुकदमा दर्ज हुआ। प्रदेश अध्यक्ष को निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस भेजा है। उन पर बिना अनुमति सभा करने व सपा के पक्ष में वोट मांगने का आरोप लगा है।
मंगलवार रात सिद्धार्थनगर से लौटकर बहराइच जा रहे अखिलेश यादव के रथ को सपा कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहे पर रोक लिया। उनका उत्साह देखकर अखिलेश रथ के मंच पर चढ़ गए। इस दौरान चौराहे पर काफी लोग जमा हो गए और मार्ग जाम हो गया। मंच पर खड़े होकर लाउडस्पीकर के जरिए अखिलेश यादव ने पांच मिनट तक अपनी बात कही। चौराहे पर मौजूद नगर कोतवाल राजमणि राकेश कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास करते रहे लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं मानी। जानकारी होने पर जिलाधिकारी सुनीता चतुर्वेदी के निर्देश पर जांच शुरू हो गई। कोतवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
एसडीएम इंद्रेश वर्मा ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष ओंकारनाथ पटेल के जरिए प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस दी गई है।

No comments:
Post a Comment