शनिवार को राजधानी में योग गुरु बाबा रामदेव के चेहरे पर उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने काली स्याही फेंकी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा ने काले धन के मुद्दे को उठाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के बाद जैसे बाबा रामदेव जाने के लिए उठे वहां पत्रकारों के बीच मौजूद एक व्यक्ति ने उनपर स्याही फेंकी। इसके बाद वहां मौजदू इस घटना से नाराज बाबा के समर्थकों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जल्द ही उस युवक को अपनी हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है।
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उस व्यक्ति का मकसद क्या था। घटना के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से वह डरने वाले नहीं और न ही इससे उनके चरित्र पर कोई असर पड़ेगा।
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उस व्यक्ति का मकसद क्या था। घटना के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से वह डरने वाले नहीं और न ही इससे उनके चरित्र पर कोई असर पड़ेगा।
No comments:
Post a Comment