लाहौर में सोमवार की रात लाहौर में पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम के संगीत समारोह के दौरान मची भगदड़ में तीन लड़कियों की मौत हो गई।
डीआईजी गुलाम महमूद डोगर के मुताबिक समारोह में करीब 7,000 छात्र मौजूद थे जबकि कार्यक्रम स्थल की क्षमता सिर्फ 4,000 लोगों की थी।
शुरुआती जांच में पता चला है कि जब आतिफ असलम अपना कार्यक्रम समाप्त कर जा रहे थे तभी लड़कियों का एक समूह उनके ऑटोग्राफ लेने के लिए पहुंचा।
मुख्य द्वारा बंद होने व एक ही द्वार खुला होने से वहां अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। सुरक्षा बलों ने लड़कियों को आतिफअसलम से दूर रखने के लिए उन पर लाठीचार्ज भी किया। वैसे एक निजी चैनल के मुताबिक बम की अफवाह के कारण वहां भगदड़ मच गई और तीन लडकियों की मौत हो गई।

No comments:
Post a Comment