नहीं चला एजेंट विनोद का जादू
एजेंट विनोद बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। सैफ और करीना ने इस फिल्म को हिट कराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को लेकर खास उत्साह नहीं दिखाया।बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट अमोद मेहरा की मानें तो सैफ की ये फिल्म कुल लागत ही वसूल कर ले तो काफी होगा। फिल्म समीक्षकों की मानें तो फिल्म में कुछ ज्यादा ही क्लाइमेक्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे दर्शक कंफ्यूज हो गए और फिर उनके लिए यह फिल्म बोरिंग बन गई।इस फिल्म को बनाने में करीब 65 करोड़ रुपये की लागत आई।मेहरा का कहना है कि फिल्म लागत के आंकड़े को भी नहीं छू पाएगी।रिलीज से तीन दिन बाद तक एजेंट विनोद महज 27.5 करोड़ रुपये जुटा पाई। फिल्म के सैटेलाइट राइट भी 15 करोड़ में बिके जबकि देश से बाहर की कलेक्शन सामान्य रहा।
No comments:
Post a Comment